फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   As soon as the school was over, it rained heavily.

Barabanki News: स्कूल छूटते ही खूब बरसा रंग-गुलाल

Sun, 01 Mar 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 01 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
As soon as the school was over, it rained heavily.
बाराबंकी। आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ ही रंगो का त्योहार होली शनिवार को स्कूलों में छुट्टी होते ही अपनी रंगत बिखेर गया। स्कूल छूटते ही ऐसा रंग बरसा की स्कूल परिसर से लेकर रास्ते और बच्चों के घर तक पहुंचा। बच्चों ने स्कूल में एक-दूसरे को रंग व अमीर-गुलाल लगाया। शिक्षक-शिक्षिकाएं भी नहीं बचे। सिद्धौर ब्लॉक के केसरगंज स्थित विद्यालय का दृश्य तो बहुत ही मनमोहक दिखा। इसी क्षेत्र के मुबारकपुर गांव के बच्चे स्कूल में होली खेलने के बाद रास्ते में भी होली खेलते दिखे। हर कोई इन बच्चों के रंग-बिरंगे चेहरे देखकर आकर्षित हो रहा था। बच्चे राहगीरों पर भी अमीर-गुलाल फेंकते हुए घर तक पहुंचे। अभिभावक व राहगीर बच्चों का फोटो मोबाइल में कैद करते दिखे। शहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय पल्हरी व बड़ेल परिसर में भी खूब रंग खेला गया। कोटवाधाम प्रतिनिधि के अनुसार सिरौलीगौसपुर के कंपोजिट विद्यालय मुड़ियाडीह में अध्यापकों के साथ ग्राम प्रधान दिग्विजय सिंह यादव ने बच्चों के साथ होली खेली। दरियाबाद के कंपोजिट विद्यालय कोटवाधाम अमनियापुर में भी बच्चों ने शिक्षकों के साथ होली खेलकर जश्न मनाया। शहर के निजी स्कूलों में भी कुछ ऐसा ही माहौल देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed