{"_id":"62f2bee7bf105662b91f3e5a","slug":"arto-barabanki-news-lko6434190126","type":"story","status":"publish","title_hn":"39 हजार वाहनों का पंजीयन निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
39 हजार वाहनों का पंजीयन निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में करीब साठ हजार वाहन ऐसे है जिनके पंजीयन की अवधि पूरी हो चुकी है मगर सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसे 39 हजार 181 वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है और 20 हजार 581 वाहन स्वामियों को अंतिम नोटिस भेजी गई है।
जिले में 15 साल की अवधि पूरी कर चुके वाहनों की संख्या 59 हजार 762 है। इनमे निजी, व्यवसायिक हल्के व भारी वाहन और दो पहिया वाहन शामिल हैं। इन वाहन स्वामियों ने री-रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। इन वाहनों में न तो एचएसआरपी (हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट) है और न इनके पास प्रदूषण प्रमाण पत्र है। यह वाहन ऐसे ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं।
नोटिस के बाद भी री-रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर एआरटीओ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए 39 हजार 181 पंजीयन भी निलंबित कर दिया। शेष बचे 20 हजार 581 वाहनों को अंतिम नोटिस भेजी है। री-रजिस्ट्रेशन न कराने से विभाग को रजिस्ट्रेशन शुल्क, फिटनेस शुल्क आदि का नुकसान हो रहा है। एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला का कहना है कि बगैर री-रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे वाहनों पर समय समय पर चेकिंग कर कार्रवाई की जाती है। जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे वाहनों को खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।