{"_id":"69b46c1ea8cecc54b004daa8","slug":"arson-and-vandalism-at-the-house-of-ramfer-who-was-sent-to-jail-barabanki-news-c-315-1-brb1001-161367-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जेल भेजे गए रामफेर के घर आगजनी व तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जेल भेजे गए रामफेर के घर आगजनी व तोड़फोड़
Sat, 14 Mar 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टेडवा में सहन की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। यह विवाद तब और बढ़ गया जब एक पक्ष के जेल जाने के बाद दूसरे पक्ष ने कथित तौर पर आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
टेडवा निवासी रामफेर और संजय के बीच सहन की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रामफेर ने अपने हिस्से की जमीन पर करीब आठ से दस फुट ऊंची दीवार खड़ी कर ली थी। इसी विवाद के चलते मंगलवार को पुलिस ने रामफेर को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर लिया था। उसे एसडीएम हैदरगढ़ न्यायालय भेज दिया गया था। इसके अगले दिन हल्का दरोगा रामफेर को दोबारा गांव से थाने ले आए।
बाद में उन्हें बाराबंकी जेल भेज दिया गया। आरोप है कि रामफेर के जेल जाने के बाद गुरुवार की शाम विपक्षी संजय, गुलशन, उसकी पत्नी सुनीता और उनके सहयोगियों ने मिलकर रामफेर के छप्पर में आग लगा दी। दीवार को भी पूरी तरह से गिरा दिया। ग्रामीणों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आग बुझा ली। जमानत पर रिहा होकर बाहर आए रामफेर ने शुक्रवार को कोठी थाने पहुंचकर पूरी घटना की शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि रामफेर की दीवार गिराए जाने की सूचना पुलिस को मिली है। पुलिस इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।