फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   arresting

अवैध मिट्टी खनन गिरोह के सरगना समेत पांच गिरफ्तार

Sat, 22 Aug 2020 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
arresting
बाराबंकी। सतरिख इलाके में बड़े स्तर पर मिट्टी का अवैध खनन कर उसे लखनऊ तक बेचने वाले गिरोह के सरगना समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो जेसीबी व छह डंपर बरामद किए गए हैं। मालूम हो कि अवैध खनन के मामले में गत दिनों सतरिख थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि मिट्टी का अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनाए गए स्पेशल स्क्वायड ने शुक्रवार को विनोद यादव निवासी भूहेरा, कोतवाली नगर, राजकुमार निवासी भूहेरा थाना कोतवाली नगर, पंकज यादव निवासी नरायनपुरवा थाना सतरिख, पंकज वर्मा व दीपक वर्मा निवासी महरूपुर थाना कोठी किया। आरोपियों के कब्जे से अवैध मिट्टी खनन में प्रयोग की जाने वाली दो जेसीबी व छह डंपर बरामद किए गए है। एसपी के मुताबिक गत दिनों सतरिख क्षेत्र के ग्राम दाउदपुर में बड़े स्तर पर अवैध खनन होना पाया गया था। दो जेसीबी मशीन और अवैध खनन की मिट्टी को ढोने वाले छह डंपर बरामद हुए थे।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर करने के साथ एक सिपाही व दरोगा को निलंबित कर दिया गया था। एसपी के साथ डीएम ने भी अवैध खनन का स्थलीय निरीक्षण किया। एसपी के मुताबिक जेसीबी और डंपरों के मालिक के सम्बन्ध में जानकारी करने पर पता चला कि विनोद यादव जनपद का एक बड़ा खनन माफिया है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए विनोद के साथ उसके गैंग के अन्य लोगों को पकड़ा गया। पुलिस टीम को एसपी ने 10 हजार का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में केवल तीन स्थानों पर मिट्टी खनन की अनुमति प्रदान की गयी हैं। उनमें मनेरा, जाटा बरौली तथा बबुरी हैं। ग्राम दाउदपुर में किया जा रहा खनन अवैध था। पुलिस छानबीन में पता चला कि विनोद यादव से पंकज यादव का संपर्क हुआ। उन्होंने अपने परिवार के 24 खाता धारकों के छोटे-छोटे प्लॉट में अवैध रूप से खनन कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed