फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   arresting

मवेशी तस्करों ने किया ट्रक चढ़ाने का प्रयास, सिपाही घायल

Sun, 08 Mar 2020 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
arresting
बाराबंकी। वध प्रतिबंधित मवेशी तस्करों ने चेकिंग के दौरान रविवार को एक सिपाही पर ट्रक चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना में सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्रक सवार तीन लोगों को पकड़ा है। 21 मवेशी भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कोठी क्षेत्र के भानमऊ-गंगागंज रोड पर रविवार सुबह थाना प्रभारी के साथ पुलिस कर्मी वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान सिपाही नीलेश कुमार ने एक ट्रक को रोकने का प्रयास किया। चालक ने ट्रक को सिपाही पर चढ़ाने का प्रयास किया। बचाव का प्रयास करने के बाद भी सिपाही इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। सिपाही पैरों में चोट आई है। इसके बाद अन्य पुलिस कर्मियों ने ट्रक को रोक लिया। चालक नवाब अली निवासी टपराना थाना झिंझाना जिला शामली, ट्रक पर सवार कासिम और मुनव्वर निवासी दिलवरगढ़ थाना शिवरतनगंज जिला अमेठी को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक में 21 वध प्रतिबंधित मवेशी मिले।मवेशियों को ग्राम सरसा की गौशाला भेजा गया है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह के मुताबिक सिपाही नीलेश ने ट्रक रोकने का प्रयास किया तो चालक ने जान से मारने की नियत से टक्कर मार दी। इस घटना में सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed