{"_id":"5d599f8d8ebc3e89823a3d87","slug":"arresting-barabanki-news-lko476888324","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग के आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनर किलिंग के आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। ऑनर किलिंग केस में गिरफ्तार एक युवती के पिता, भाई, चाचा समेत चार आरोपियों को पुलिस ने रविवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इस घटना में एक आरोपी की पुलिस को तलाश है।
टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम आनंदपुर मजरे डलमऊ में 15 अगस्त को एक युवती की हत्या कर दी गई थी। एसपी आकाश तोमर ने युवती की हत्या में उसके पिता देशराज यादव, भाई राहुल व चाचा अरविंद व कृष्ण कुमार की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को घटना का खुलासा किया। एक अन्य आरोपी राजेश सिंह की तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि युवती का गांव के एक युवक से दोस्ती थी। इससे युवती का पिता और भाई नाराज थे। इसके चलते उन्होंने युवती को अगवाकर उसकी हत्या कर दी और गांव के युवक को फंसाने के लिए उसके खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज कराया। प्रभारी निरीक्षक पीके झा ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।