{"_id":"61c0dd40eb0035345f30cebd","slug":"arrest-barabanki-news-lko609880185","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच विवाद मामले में तेरह आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच विवाद मामले में तेरह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतरिख (बाराबंकी)। एक गांव में मौजूदा प्रधान प्रतिनिधि समर्थक और पूर्व प्रधान के समर्थकों में चुनावी रंजिश के चलते हुए विवाद में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। इस घटना में दोनों तरफ से फायरिंग कर दहशत फैलाने का भी काम किया गया था। पुलिस ने मौके से दो लाइसेंसी व दो अवैध असलहा भी बरामद किए हैं।
सतरिख थाना क्षेत्र में भिटौली की मौजूदा प्रधान प्रियंका देवी का भतीजा सनी कार से रविवार की रात जा रहा था तभी पूर्व प्रधान प्रदीप यादव उर्फ लल्लू ने समर्थकों के साथ कार ओवरटेक करते हुए रोक लिया और दोनों में कहासुनी होने लगी। स्थानीय लोग बताते हैं कि इस दौरान दोनों तरफ से विवाद के बाद कई राउंड फायरिंग की गई। हालांकि इसमें किसी को गोली नहीं लगी।
सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों से 13 लोगों को पकड़कर थाने ले आई और केस दर्ज किया था। पुलिस का दावा है कि आरोपी अनिल यादव के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर और प्रदीप यादव उर्फ लल्लू के पास लाइसेंसी राइफल समेत दो अवैध असलहे भी बरामद हुए है। इसके साथ दो कार भी सीज की है। एएसपी दक्षिणी मनोज पांडेय ने बताया कि पुलिस दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
पहले भी हो चुका विवाद
भिटौली कला गांव की प्रधान प्रियंका देवी ने बताया कि इसी साल एक जुलाई को पूर्व प्रधान प्रदीप उर्फ लल्लू ने हमारे ऊपर जानलेवा हमला किया था। इसमें प्रदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद अब यह मामला फिर से सामने आया है।