{"_id":"2d4f7a71a76541105eb4bb72d6c931b4","slug":"another-immortal-dehdani-misrilal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धौर के एक और देहदानी मिश्रीलाल हो गए अमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धौर के एक और देहदानी मिश्रीलाल हो गए अमर
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास खंड सिद्धौर क्षेत्र के अंतर्गत नसीरपुर गांव में सोमवार की रात एक और देहदानी मिश्रीलाल ने अपना शरीर त्याग दिया। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष की सूचना पर केजीएमयू लखनऊ के देहदान विभाग की टीम शव लेकर चली गई। देहदान का जनपद में यह पांचवां मामला है। सभी मामले सिद्धौर विकास खंड के ही हैं।
विकास खंड सिद्घौर के ग्राम नसीरपुर निवासी मिश्रीलाल (40) ने विवाह नहीं किया था। उनके परिवार में कोई नहीं है। वह अपनी बहन मीना कुमारी व बहनोई हनोमान के साथ ही रहते थे। उनकी तबियत अक्सर खराब रहती थी। सोमवार की रात मिश्रीलाल की मौत हो गई। मिश्रीलाल भाकियू कार्यकर्ता थे।
उन्होंने 4 फरवरी 2014 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोठी में आयोजित कार्यक्रम में देहदान का संकल्प फॉर्म भरा था। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष हौसिला प्रसाद ने मिश्रीलाल की मौत की सूचना सीएचसी कोठी के प्रभारी डॉ. मनोज सिंह को दी। गांव पहुंच कर डॉ. मनोज सिंह ने मिश्रीलाल का मृत प्रमाण पत्र दिया। जिसके बाद लखनऊ केजीएमसी की देहदान विभाग की टीम दोपहर करीब 12 बजे शव को लेकर लखनऊ रवाना हो गई।