फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Angry BJP members niece sticks by police

भाजपाइयों पर पुलिस ने भांजी लाठियां

Mon, 16 May 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 16 May 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Angry BJP members niece sticks by police
भाजपाइयों पर लाठी चार्ज करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ जा रहे पूर्व डीजीपी व भाजपा नेता बृजलाल आदि को पुलिस ने सोमवार सुबह टोल प्लाजा के पास से हिरासत में ले लिया। इससे नाराज भाजपाई मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने जा रहे थे, इसी बीच पुलिस से विवाद हो गया। जिसमें पुलिस ने भाजपाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।
विज्ञापन


इस लाठीचार्ज में भाजपा जिलाध्यक्ष चोटिल हुए हैं। पुतला फूंक रहे भाजपा कार्यकर्ताआें व पुलिस कर्मियों में काफी नोकझोंक भी हुई। वहीं पुलिस हिरासत में लिए गए पूर्व डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 
विज्ञापन


लखनऊ की सीमा तक छोड़ा पूर्व डीजीपी व आईजी को
आजमगढ़ में हुए विवाद के बाद प्रदेश सरकार के पूर्व डीजीपी बृजलाल व रिटायर्ड आईजी भाजपा नेता राजेश कुमार राय को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आजमगढ़ जाने को कहा था। सोमवार को ये दोनों भाजपा नेता आजमगढ़ जाने के लिए निकले थे तभी सुबह करीब 7:35 बजे हाईवे पर अहमदपुर टोल प्लाजा के पास पुलिस ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस दोनों रिटायर्ड अधिकारियों को लेकर जिला मुख्यालय पहुंची और पुलिस लाइन में उन्हें बैठा दिया। दोनों रिटायर्ड अफसरों की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पुलिस लाइन में सैकड़ों भाजपा नेताओं की भीड़ लग गई।

नमें जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, शरद अवस्थी, समेत दर्जनों भाजपाई मौजूद रहे। करीब 12 बजे पुलिस ने पूर्व डीजीपी व आईजी को छोड़ा। उसके बाद एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ दोनों नेताओं को लखनऊ सीमा तक पहुंचा दिया जिसके बाद वह लखनऊ की ओर चले गए।

सीएम का पुतला छीनने में हुई धक्कामुक्की
पूर्व डीजीपी व आईजी को हिरासत में लेने से भड़के भाजपा कार्यकताओं ने सोमवार को पुलिस लाइन चौराहे के पास देवा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान भाजपाइयों ने तीन पुतले भी फूंके। सीएम अखिलेश यादव, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव व पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा का पुतला फूंक रहे भाजपाइयों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।

लेकिन किसी के न मानने पर पुलिस ने सभी पर लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं में जमकर नोकझोंक भी हुई। पुलिस पुतला छीनने का प्रयास करती रही तो भाजपाइयों ने पुतला जलाने का प्रयास जारी रखा। इस विवाद में भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव चोट लगने से घायल हो गए। 


प्रदेश में ध्वस्त हुई कानून व्यवस्था: बृजलाल
पुलिस हिरासत में लिए गए पूर्व डीजीपी भाजपा नेता बृजलाल ने प्रदेश की सपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। पुलिस किसी मामले में मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। सरकार हर मामले को दबाने का प्रयास कर रही है ऐसे में जनता को न्याय कैसे मिलेगा। उन्होंने कहा कि आमजगढ़ में हुए विवाद में जो भी दोषी हो उन पर कार्रवाई करने के साथ ही पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए।


नहीं फूंकने दिया पुतला
भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे थे जिन्हें पुलिस ने सफल नहीं होने दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया सिर्फ मामूली नोकझोंक हुई है। -बीपी यादव, शहर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed