{"_id":"6803f67a1626ad5a7409e6a7","slug":"anganwadi-workers-faces-lit-up-after-receiving-appointment-letters-barabanki-news-c-315-1-slko1012-137538-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चेहरे
Sun, 20 Apr 2025 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा शनिवार को डीआरडीए सभागार में नवचयनित 121 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। नियुक्ति पत्र हाथ में पाकर चयनित कार्यकर्ताओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने भरोसा जताया कि नवचयनित लोगों के आने से आंगनबाड़ी कार्यक्रम के संचालन में गतिशीलता आएगी। इससे विकसित व सुपोषित जिले का सपना भी जल्दी सकार हो सकेगा।
जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार ने बताया कि शनिवार को 325 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में से उपस्थित 121 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये हैं। बाकी चयनित कार्यकर्ताओं को कार्यालय से नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार मातृ शक्ति का बहुत सम्मान करती है तथा जनपद में 325 नवचयनित कार्यकत्रियों को रोजगार दिया जाना महिला सशक्तिकरण के विषय में बहुत बड़ा कदम है।
विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने कहा कि नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नई पीढ़ी से हैं। इस लिए वह नए जोश के साथ काम काज संभालेंगे। एमएलसी अंगद सिंह ने चयन प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता एवं शुचिता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद दिया। विधायक हैदरगढ़ दिनेश रावत ने शुभकामनाएं देते हुए नए चयनित लोगों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डीएम शंशाक त्रिपाठी, सीडीओ अन्ना सुदन, एसडीएम सदर आनंद तिवारी आदि मौजूद रहे।