फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Amrit Sarovar remained dry even after spending lakhs

Barabanki News: लाखों खर्च के बाद भी सूखे पड़े अमृत सरोवर

Tue, 25 Mar 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 25 Mar 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Amrit Sarovar remained dry even after spending lakhs
सैदनपुर (बाराबंकी)। लाखों रुपये खर्च करने बाद भी ब्लॉक क्षेत्र में बने अमृत सरोवर सूखे पड़े हैं। पानी के साथ ही इनमें से हरियाली भी गायब है। कुछ गांवों में अभी तक पूरा काम भी नहीं हुआ है। इससे ग्रामीण इलाकों को अमृत सरोवर बना कर हरा-भरा बनाए रखने की प्रशासन की मंशा पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


विकासखंड सिरौली गौसपुर की 73 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 65 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर के निर्माण का प्रस्ताव दो साल पहले किया गया था, जिसमें 32 सरोवरों का काम अधूरा है। जिन एक दर्जन सरोवरों में काम पूरा हुआ भी है,वहां भी गर्मी शुरू होते ही पानी सूख रहा है। हरियाली के लिए सरोवर परिसर में लगाए गए पौधे तो पनपने से पहले ही मुरझा चुके हैं। मौलाबाद, दुर्जनपुर, दरिगापुर व अमरा देवी ग्राम पंचायत में बनवाए गए अमृतसर निर्माण पूरा न होने से अधूरे पड़े हैं। गर्मी बढ़ने के साथ सरोवरों के सूखने से इलाके में जल संकट भी गहराने लगा है।
विज्ञापन

15 लाख की लागत से बन कर तैयार मौलाबाद का सरोवर पूरी तरह सूख गया है। वहीं दुर्जनपुर पट्टी गांव में बना अमृत सरोवर अतिक्रमण की चपेट में आ गया है। गांव के लोग पशुओं को बांधते हैं, इससे सरोवर परिसर में गंदगी व्याप्त रहती है। बीडीओ आदित्य श्रीवास्तव का कहना है कि सूखे पड़े अमृत सरोवर में जल्द ही पानी भरवाने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed