फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Amit Shah today come, preparations complete

अमित शाह आज आएंगे, तैयारियां पूरी

Sun, 26 Jun 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 26 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah today come, preparations complete
अमित शाह आज आएंगे, तैयारियां पूरी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमवार को अवध क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेेंगे। इसको लेकर जीआईसी मैदान पूरी तरह से तैयार है। रविवार को सांसद समेत कई नेताओं ने मौके पर पहुंच तैयारियों का हाल जाना। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किए गए है। इस सम्मेलन में 14 जिलों के करीब 40 हजार भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं के पहुंचने की बात कही जा रही है। 
विज्ञापन


अवध क्षेत्र के 14 जिलों के भाजपा बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करने सोमवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित भाई शाह शहर में आ रहे है। जीआइसी मैदान मेें होने वाले इस सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं को कई तरह की जिम्मेदारी साैंपी गई है जिसके आधार पर वह सम्मेलन में व्यवस्था बनाए रखने का काम करेंगे।
विज्ञापन


पहली बार जिले में आ रहे भाजपा अध्यक्ष के स्वागत को लेकर भी भाजपाइयों में काफी जोश भरा हुआ है। रविवार को सांसद प्रियंका सिंह रावत, पूर्व संगठन मंत्री अशोक तिवारी, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, रामबाबू द्विवेदी, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, भिखारी सिंह, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, केशव टंडन आदि नेताओें ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर वहां पर व्यवस्थाओं का हाल देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर 12 बजे पहुंचेगें अमित शाह
भाजपा के राष्टीय अध्यक्ष बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में शहर के जीआइसी मैदान कार्यक्रम स्थल पर दोपहर 12 बजे पहुंचेंगे। लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट से भाजपा अध्यक्ष कार द्वारा सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेेंगे।

चप्पे चप्पे पर रहेगा पुलिस का पहरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए है। इस कार्यक्रम मेें फैजाबाद, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी समेत कई जिलोें से पुलिस फोर्स बुलाई गई है। कार्यक्रम स्थल पर 30 थानाध्यक्ष, 6 सीओ, एक एएसपी, दो कंपनी पीएसी, पांच एसआई, महिला पुलिस कर्मी व सादी वर्दी में पुलिस व खुफिया विभाग के लोग सक्रिय रहेंगे।


कार्यक्रम स्थल के प्रत्येक गेट पर लगाए जाने वाले मेटल डिटेक्टर से हर किसी को निकलना होगा। रविवार को एएसपी कुवंर ज्ञानंजय सिंह ने जीआईसी मैदान मेें पुलिस फोर्स के साथ बैठक कर कार्यक्रम मेें सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed