{"_id":"681e5b7bd38c7327f40a3e28","slug":"amidst-tension-on-the-border-eyes-were-fixed-on-tv-with-wishes-barabanki-news-c-315-1-brb1001-138991-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सरहद पर तनाव के बीच मन्नतों संग टीवी पर रही निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सरहद पर तनाव के बीच मन्नतों संग टीवी पर रही निगाहें
Sat, 10 May 2025 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 10 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरहद पर व्याप्त तनाव व युद्ध की आशंका के बीच शहरवासियों ने बृहस्पतिवार की रात जाग कर काटी। इस दौरान सभी की निगाह अपनों के सकुशल व ठीक ठाक रहने की मन्नतों के बीच टीवी पर टिकी रही। सभी टीवी पर निगाहें लगाए, पल-पल की अपडेट पाने की कोशिश में लगे रहे। टीवी के साथ ही मोबाइल पर भी सोशल मीडिया पर अपनों की खबर लेते दिखे। इस दौरान जिन लोगों के सिंदूर सरहद पर देश की रक्षा में तैनात थे, उन बहनों में भी इस बात का जोश हिलोरे मारता दिखा कि अब पाकिस्तान को सबक सिखाने का समय आ गया है।
लखपेड़ाबाग के रहने वाले एक सैनिक की तैनाती चीन-पाकिस्तान बार्डर पर है। छुट्टियां खत्म होने के बाद वह बीते माह ही ड्यूटी पर वापस लौटे हैं। उनका परिवार भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर काफी उत्साहित दिखा। बताया कि साल भर पहले पति की तैनात रजौली व अखनूर में ही थी। पति से फोन पर लगातार बात हो रही है। जोशीले अंदाज में कहा कि हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ने वाले आतंकियों को दुनिया से उजाड़ने का काम मेरा सिंदूर करेगा।
एक अन्य महिला ने बताया कि उनकी बहन के पति भी सेना में है, उनकी भी रवानगी हो गई है। मां वैष्णो देवी उनके सिंदूर के साथ ही देश की तमाम बहनों के सिंदूर की रखा करेंगी। शहर के ही निवासी रहे स्वर्गीय कैप्टन आरके दुबे की पत्नी इंदिरा दुबे का बेटा व दामाद दोनों सेना में अधिकारी हैं। कुछ माह पहले ही दोनों की तैनाती बार्डर क्षेत्र से हटकर लखनऊ व दिल्ली के सेना मुख्यालय पर हुई थी, मगर आतंकी हमले के बाद इनका बुलावा फिर बार्डर के लिए आ गया है। दोनों ने रवाना होने की तैयारी भी कर ली है। इंदिरा ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की रात परिवार का कोई भी सदस्य सोया नहीं। पूरा परिवार जम्मू सीमा से सटे इलाके से जुड़ी अपडेट जानकारी टीवी के सामने ही बैठा रहा। सभी ने पीएम मोदी का इस बात के लिए आभार जताया कि उन्होंने सेना को पाकिस्तान को सबक सिखाने की छूट दी।