{"_id":"62bb534bc4c8e17f2e54603d","slug":"ambulance-barabanki-news-lko637279569","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस फर्जीवाड़े की जांच शुरू, ब्लॉकवार टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस फर्जीवाड़े की जांच शुरू, ब्लॉकवार टीमें गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। एंबुलेंस फर्जीवाड़े की जांच जिले में भी शुरू हो गई। इसके लिए जिले के सभी सीएचसी अधीक्षकों के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम तथा जिला मुख्यालय पर नोडल अधिकारी एंबुलेंस की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया है जो एंबुलेंस मामले हुए फर्जीवाड़े की जांच करेगी। इसकी भनक लगते ही एंबुलेंस में फर्जीवाड़ा करने वालों में हड़कंप मच गया।
एंबुलेंस कर्मियों द्वारा बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। फर्जी नाम पर आईडी बना केस कराने के आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत सीएमओ से की गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए गए हैं। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित कराकर इसकी जांच कराने के आदेश दिए हैं।
चार सदस्यीय टीम द्वारा सौंपी गई जांच की हकीकत परखने के लिए जिला मुख्यालय पर नोडल अधिकारी एंबुलेंस की अध्यक्षता में चार सदस्यीय एक और टीम गठित की गई है जो सीएचसी अधीक्षकों द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट की जांच कर अपनी रिपोर्ट सीएमओ को सौंपेगी। सीएमओ द्वारा एंबुलेंस में फर्जीवाड़ा किए जाने की जांच शुरू कराए जाने के बाद फर्जीवाड़ा करने वालों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
उन्होंने अपने बचाव के लिए भागदौड़ शुरू कर दी है। इस बाबत एंबुलेंस के नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. एएस गौतम का कहना है कि एंबुलेंस फर्जीवाड़े को लेकर हुई शिकायत की सीएचसी अधीक्षकों की अध्यक्षता में टीम गठित कर जांच शुरू करा दी गई है। जांच रिपोर्ट का परीक्षण करने के बाद उसे सीएमओ को सौंप दिया जाएगा।