फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ambulance

बिना फिटनेस मरीजों को ढो रहीं 500 एंबुलेंस

Tue, 07 Jun 2022 12:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
ambulance
बाराबंकी। सड़क हादसे में घायल या गंभीर बीमार लोगों को एंबुलेंस अस्पताल पहुंचाती हैं मगर यदि एंबुलेंस का संचालन ही जोखिम पूर्ण हो तो इसे घोर लापरवाही ही कहा जाएगा। जी हां, जिले के एआरटीओ कार्यालय में पंजीकृत करीब 1600 एंबुलेंस में से 500 एंबुलेंस ऐसी हैं जिनके पास फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं है। बिना फिटनेस के ही एंबुलेंस मरीजों को ढो रही हैं। एक दिन पहले संभल जिले में तीन एंबुलेंस का चालान होने के बाद हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने के लिए एक प्रक्रिया होती है। इसके तहत एआरटीओ कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है। इसके बाद एक तारीख मिलती है। उस तारीख पर वाहन लेकर एआरटीओ दफ्तर आना पड़ता है। वाहन तकनीकी मापदंडों पर सड़क पर चलने के अनुकूल है या नहीं, यह एआरटीओ निरीक्षण के बाद तय करता है। इसके बाद वाहन फिटनेस सर्टिफिकेट जारी किया जाता है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे प्रदेश में डायल 108 व 102 एंबुलेंस सेवा संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

कॉल सेंटर पर कॉल आने के बाद यह एंबुलेंस मरीजों को लाने उनके घर या बताए हुए स्थान पर पहुंचती हैं। जिले के एआरटीओ ऑफिस में करीब आठ साल पहले पूरे प्रदेश की एंबुलेंस का पंजीकरण किया गया था। सभी एंबुलेंस का नंबर यूपी 41 से है। गत दिनों में जब एआरटीओ ने एंबुलेंस को लेकर जांच की तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। बाराबंकी के आरटीओ ऑफिस में पंजीकृत करीब 1600 एंबुलेंस में से 500 एंबुलेंस ऐसी हैं जिनका समय से फिटनेस नहीं कराया गया। इन एंबुलेंस का संचालन अनियमित रुप से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना फिटनेस दौड़ रहे चार हजार कॉमर्शियल वाहन
स्कूली वाहन व एंबुलेंस के फिटनेस को लेकर मचे हंगामे के बीच एक और खुलासा हुआ है। एआरटीओ के मुताबिक, जिले में 20 हजार से अधिक कॉमर्शियल वाहनों में चार हजार का फिटनेस नहीं कराया गया है। ऐसे वाहनों का फिटनेस कराने के लिए अब अभियान चलाया जाएगा। चेकिंग में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ बाराबंकी के नाम से पंजीकृत एंबुलेंस पूरे प्रदेश में संचालित हो रही है। एक दिन पहले संभल जिले में एआरटीओ द्वारा फिटनेस न होने के कारण तीन एंबुलेंस का चालान किया जा चुका है। अगर हम अभियान चलाकर एंबुलेंस पर कार्रवाई करते हैं तो स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ेगा।

-पंकज कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन
डीजी हेल्थ को लिखेंगे पत्र
सभी एंबुलेंस फिटनेस प्राप्त कर सकें इसके लिए डीजी हेल्थ को पत्र लिखा जाएगा। क्योंकि जिले के एआरटीओ कार्यालय में दर्ज एंबुलेंस पूरे प्रदेश में संचालित हैं। इसके लिए एक कमेटी बना दी गई है जो एंबुलेंस का फिटनेस कराएगी। पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed