फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   amarnath pilgrims

केलनार में है 65 अमरनाथ यात्री, 15 से टूटा सम्पर्क

Sun, 10 Jul 2022 01:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
amarnath pilgrims
बाराबंकी। अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कई श्रद्धालुओं की मौत की घटना से जिले के करीब 80 अमरनाथ यात्रियों के परिवारीजन खासे परेशान हैं। वह यात्रा पर गए अपनों से पूरी रात सम्पर्क कर उनका कुशलक्षेम जानने की कोशिश में लगे रहे। कई परिवार पूरी रात नहीं सो सके। अधिकतर लोग शनिवार को अपने प्रियजनों से बात कर पाए।
विज्ञापन

कुछ यात्रियों ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटो पोस्ट कर अपनी कुशलता बताई है। जिले से करीब 80 श्रद्धालुओं के अमरनाथ यात्रा पर जाने का पता चला है। शनिवार शाम तक जिले से गए 65 लोग केलनार के शिविर में पहुंच चुके थे। जबकि करीब 15 लोगों से सम्पर्क नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम जैसे ही टीवी व मोबाइल पर खबर आई कि अमरनाथ गुफा के पास बादल फट गया है, जिले में भी तमाम लोगों के फोन घनघनाने लगे। अमरनाथ यात्रा पर गए लोगों की कुशलता जानने के लिए लोग बार-बार फोन मिला रहे थे। 100 से अधिक परिवार ऐसे रहे जिनकी रात में बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भुलभुलिया गांव निवासी भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश कुमार रावत अपने मित्र पैगंबरपुर निवासी अंकित जायसवाल, पिपरीहार निवासी प्रमोद वर्मा, उस्मानपुर निवासी आकाश, तीन जुलाई को अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए थे। शनिवार भोर प्रमोद की अपने पिता धर्मानंद से बात हो सकी। पूरा परिवार रात भर जागता रहा।
कोठी क्षेत्र के सैदनपुर निवासी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष श्यामू वर्मा व उनके सात साथियों के मोबाइल शुक्रवार शाम से शनिवार दोपहर तक बंद थे। शनिवार दोपहर बात हुई तो संतोष मिला। मौलाबाद निवासी राजेश कुमार अपने मित्र जितेंद्र कुमार, विनीत कुमार, लायक राम, राम मनोहर सहित नौ लोगों के साथ अमरनाथ यात्रा पर हैं। इन सभी के परिवारीजन पूरी रात परेशान रहे।
उन्होंने हेल्पलाइन नंबर पर बात की मगर कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह राजेश से बात हुई तो परिवारीजनों को राहत मिली। दरियाबाद के मोहरियान मोहल्ला निवासी बजरंग दल के नगर संयोजक हर्ष शुक्ला, शिवांक, प्रतीक, मयंक, आशीष समेत 20 लोग अमरनाथ यात्रा पर हैं। शुक्रवार शाम से शनिवार शाम तक करीब 15 लोगों से सम्पर्क नहीं हो सका है। शहर के निवासी प्रशांत मिश्रा, गोविंद गुप्ता, गौरव वर्मा के परिवारीजन बेचैन हैं।
सुरक्षित जान ली राहत की सांस
त्रिवेदीगंज के राज वर्मा, इनके चाचा राममोहन वर्मा अपने साथी अमरनाथ, सुमित यादव, प्रताप, सुरेंद्र के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए हैं। इन लोगों ने शुक्रवार को देर रात परिवारीजनों से बात कर कुशलता बताई। बताया कि गुफा से चार किमी नीचे पंचतरणी में सेना द्वारा रोका गया है। सभी लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

केलनार में जहां हमारा शिविर लगा है जिले के 65 लोग मौजूद हैं। आधा दर्जन लोगों के रास्ते में होने की सूचना है। करीब 15 लोगों से अभी तक सम्पर्क नहीं हो सका है।
-कैलाश नाथ शर्मा, प्रधान बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed