फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Along with the devotees, the clouds also performed Jalabhishek of Bholanath

Barabanki News: भक्तों के साथ मेघों ने भी किया भोलनाथ का जलाभिषेक

Tue, 05 Aug 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Tue, 05 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Along with the devotees, the clouds also performed Jalabhishek of Bholanath
रामनगर (बाराबंकी)। श्री लोधेश्वर महादेवा की तीर्थ नगरी में सावन के अंतिम सोमवार को शिव भक्तों के साथ ही आसमान में छाए मेघों ने भोलेनाथ का भव्य जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं के टोलियां दंडवत करने के साथ कांवड़ में गंगाजल लेकर अपने अराध्य का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन के लिए कतार बद्ध दिखी। आधी रात को खुले मंदिर के कपाट के बाद तेज बारिश के बावजूद शुरू हुआ भगवान शिव के जलाभिषेक व पूजन का सिलसिला सोमवार देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

रविवार रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में लगना शुरू हो गई थी। मध्यरात्रि 12:15 बजे हर हर महादेव के जयघोष के साथ मुख्य कपाट खोले गए। इस दौरान एक ओर मेघ तो दूसरी ओर भक्तगण भोलेनाथ का जलाभिषेक करते रहे। पुलिस प्रशासन के अनुसार बिगड़े मौसम व बारिश के बावजूद सोमवार के आखिरी सोमवार पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने महादेवा में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने भी रविवार रात 12 बजे के बाद महादेवा पहुंच कर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सोमवार को सावन के आखिरी सोमवार के उपलक्ष्य में रामनगर के स्टेट बैंक सामने भाजपा नेता सिद्धार्थ अवस्थी ने भंडारे का आयोजन कर भक्तों को प्रसाद का वितरण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

औसानेश्वर में शिव भक्तों पर हुई पुष्पवर्षा
फोटो- 11, 12
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। औसानेश्वर मंदिर में सावन के चौथे सोमवार को एडीएम अरुण कुमार सिंह, एएसपी रितेश कुमार सिंह ने हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं में जोश भर दिया। इस दौरान पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा।

इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से मंदिर परिसर को चार सेक्टर में बांट कर करीब सौ पुलिस कर्मी, स्वास्थ्य विभाग की टीम, दो एंबुलेंस, अग्निशमन दस्ता, जल निगम कर्मी सहित कई अन्य विभागों के कर्मचारी को भी शिफ्टवार लगाया गया था। इस दौरान भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा के समय विधायक दिनेश रावत, मंडल अध्यक्ष मोहित मिश्रा, कौशलेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed