{"_id":"67a659a494e99fe8cd07080d","slug":"alok-and-shalini-became-champions-by-hoisting-the-flag-of-victory-barabanki-news-c-315-1-brp1005-132856-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जीत का परचम लहराकर आलोक व शालिनी बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जीत का परचम लहराकर आलोक व शालिनी बने चैंपियन
Sat, 08 Feb 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। संत कवि बाबा बैजनाथ राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हरख में आयोजित 26वें वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने के लिए पूरा दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ जीत का परचम लहराने वाले आलोक व शालिनी व्यक्तिगत चैंपियन घोषित हुए।
बालक वर्ग की दौड़ में आलोक ने तेजी से फर्राटा भरते हुए 1500, 400 और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं भाला फेंक में भी आलोक ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में 400, 200 और 100 मीटर दौड़ के साथ ही गोला फेंक में शालिनी ने बाजी मारी। बेहतर प्रदर्शन के कारण इन दोनों को छात्र व छात्रा वर्ग में ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। चक्र प्रक्षेपण बालिका वर्ग में मीनू कुमारी ने पहला व रितिका वर्मा ने दूसरा जबकि ऊंची कूद में शिखा वर्मा ने प्रथम स्थान पाया।
गोला प्रक्षेपण में नितिन सिंह ने प्रथम और आलोक कुमार ने द्वितीय, चक्र प्रक्षेपण में नितिन सिंह ने प्रथम, कुंदन ने द्वितीय एवं गोपेश यादव ने तीसरा जबकि ऊंची कूद में कुंदन, लंबी कूद में नितिन सिंह प्रथम स्थान पर रहे। जीत हासिल करने वाले छात्र-छात्राओंं को प्राचार्य प्रो. राजेश कुमार चतुर्वेदी एवं महाविद्यालय की पूर्व प्राचार्य प्रो. मंजरी नौटियाल ने प्रमाण पत्र एवं मेडल देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर रेनू मौर्या, भूपेंद्र सिंह, अखिलेश राय, डॉ.आलोक, डॉ. शिप्रा राय, डॉ. अजीत कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।