{"_id":"667f30528dc7bad50b0b5e84","slug":"allegations-of-ragging-and-mob-lynching-during-internship-barabanki-news-c-315-1-brp1006-119638-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: इंटर्नशिप के दौरान रैंगिंग व मॉब लिचिंग का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: इंटर्नशिप के दौरान रैंगिंग व मॉब लिचिंग का आरोप
Sat, 29 Jun 2024 03:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:21 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। हिंद मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे दो डॉक्टरों ने सीनियर्स पर रैंगिंग व मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस दो लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
दोनों पीड़ित चिकित्सकों ने एसपी दिनेश कुमार सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह हिंद मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे हैं। इस दौरान दो सीनियर लगातार उनकाे प्रताड़ित कर पैसे की मांग करने के साथ रैगिंग कर धमकाते हैं। आरोप लगाया कि सीनियर, जूनियर व बैचमेट के साथ हॉकी से मारपीट के साथ मॉब लिचिंग करते है। पुलिस चौकी पर शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसके भय से बीते एक सप्ताह से वह अस्पताल भी नहीं जा रहे हैं। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने मामला बताते हुए कहा कि यह छात्रों के आपसी टकराव का मामला लग रहा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। जबकि हिंद मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. एसएनएस यादव ने इस तरह की किसी भी घटना की जानकारी से इंकार किया।