फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Allegation of rape by Pradhan in the name of residence, case registered

Barabanki News: आवास के नाम पर प्रधान द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप, केस दर्ज

Mon, 16 Sep 2024 05:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 16 Sep 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
Allegation of rape by Pradhan in the name of residence, case registered
बड्डूपुर (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र बड्डूपुर में प्रधानमंत्री आवास दिलाने का झांसा देकर ग्राम प्रधान द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि ग्राम प्रधान से काफी समय पहले से आवास देने की मांग कर रही थी। गत शुक्रवार शाम करीब सात बजे प्रधान उनके घर पहुंचे और कहा कि हमारे घर चलो वहां ब्लॉक से अधिकारी आए हैं। आवास की फाइल पर हस्ताक्षर करना है। आरोप है कि प्रधान रामप्रताप उन्हें लेकर स्कूल की तरफ जंगल में ले गए और अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और कपड़े फाड़ डाले और दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

घटना के बाद महिला ने डायल 112 व 1076 पर शिकायत दर्ज कराई और भाई व भतीजे के साथ रिपोर्ट लिखाने थाने भी पहुंची। कुछ माह पहले भी आरोपी ग्राम प्रधान पर एक युवती को लिफ्ट देने के बहाने से दुष्कर्म करने का केस दर्ज हुआ था। बड्डूपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मारपीट करने की बात संज्ञान में आई है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed