फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   All the information will be available as soon as you put your thumb impression while getting the deed

Barabanki News: बैनामा कराते समय अंगूठा लगाते ही मिलेगी सारी जानकारी

Fri, 23 Jun 2023 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 23 Jun 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
All the information will be available as soon as you put your thumb impression while getting the deed
बाराबंकी। भूमि का बैनामा कराते समय अंगूठा लगाते ही सारी जानकारी मिल जाएगी। साथ ही इसकी सूचना दाखिल-खारिज और आयकर कार्यालय पहुंच जाएगी। नया साॅफ्टवेयर आते ही बैनामा की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन




भूमि का बैनामा कराने के बाद लोगों को अब जल्द ही तहसीलों का चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाएगी, क्योंकि एक नया साॅफ्टवेयर बनाया जा रहा है। इस साॅफ्टवेयर के आने पर भूमि का बैनामा कराते समय आधार कार्ड लिंक कराते हुए जैसी ही अंगूठा मशीन पर रखा जाएगा, उसकी सारी जानकारी मिल जाएगी। बैनामा होने के बाद ही खतौनी पर बैनामा लेने वाले व्यक्ति का नाम चढ़ जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने से क्रेता व विक्रेताओं को फायदा होगा।
विज्ञापन


सामान्य दिनों में 45 दिनों में नामांतरण की प्रक्रिया पूरी करनी होती है। यानी विक्रेता का नाम काटकर क्रेता का नाम चढ़ता है। इसके बाद अमल दरामद के लिए फाइल जाती है और खतौनी में नाम चढ़ने पर भी दो से तीन महीना लग जाता है। नाम जल्द चढ़वाने के लिए आवेदकों को चढ़ावा भी चढ़ाना पड़ता है, लेकिन अब प्रक्रिया ऑनलाइन होने के बाद क्रेता का नाम मेन खतौनी पर चढ़ जाएगा। बीच की सभी तरह की उलझाऊ प्रक्रिया से भी निजात मिल जाएगी। निबंधन कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक एसबी सिंह ने बताया कि साॅफ्टवेयर अभी आया नहीं है, आने वाला है, एक-दो महीने का समय लगेगा। इससे जहां कार्य आसान हो जाएगा, वहीं लोगों को सुविधा भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed