{"_id":"65b6cb57f798bbdc4d0e0f55","slug":"all-india-mushaira-organized-barabanki-news-c-315-1-slko1012-112003-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सूर्य बनो रातों का जुगनू बनने से क्या होगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सूर्य बनो रातों का जुगनू बनने से क्या होगा...
Mon, 29 Jan 2024 03:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर (बाराबंकी)। कौमी एकता को पैगाम देने वाले की याद में कवि सम्मेलन व ऑल इंडिया मुशायरे का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल हुए दूरदराज के मशहूर शायरों व कवियों ने अपने कलाम प्रस्तुत किए। जिनको सुनकर श्रोता ताली बजाने से अपने आपको रोक नहीं सके।
सट्टी बाजार मैदान में चेयरमैन इरशाद अहमद कमर द्वारा ऑल इंडिया मुशायरा व कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शायर वसीम रामपुरी ने पढ़ा, रेजा रेजा बिखर गए होते, तुम न होते तो हम मर गए होते। शायर अकमल बलरामपुरी ने पढ़ा, बिखर गया हूं मगर आस अभी बाकी है, मेरे यकीन का सूरज कभी तो निकलेगा। शायर निकहत अमरोही ने पढ़ा, ऐसी फिजा बनाओ मेरे देशवासियों, हिंदू का घर जले तो मुसलमान रो पडें।
कवयित्री मोनिका देहलवी ने पढ़ा, फुरसत हो सितारों की बरात में आ जाओ, तुम्हें चांद देखना है तो रात में आ जाओ। कवि मोहन मुंतजिर ने पढ़ा, सूर्य बनो रातों का जुगनू बनने से क्या होगा, भंवरे बनिए फूलों की खुशबू बनने से क्या होगा। शायर सबा बलरामपुरी ने पढ़ा, तुम आग लगाओगे हम आग बुझाएंगे, वो काम तुम्हारा है ये काम हमारा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति राजेन्द्र कुमार को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक चेयरमैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मेजर दानिश इदरीसी, बलकेश्वर श्रीवास्तव, देवा चेयरमैन हारून वारसी, बंकी चेयरमैन इमरान खान, सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद आदि मौजूद रहे।