{"_id":"62c338bd5d7a8d1efe0d18a0","slug":"admission-barabanki-news-lko638159934","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्नातक में प्रवेश के लिए 8 व 9 को होगी काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्नातक में प्रवेश के लिए 8 व 9 को होगी काउंसिलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश केे लिए जनेस्मा में आठ व नौ जुलाई को काउंसिलिंग होगी। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को सात जुलाई को अपराह्न दो बजे तक प्रवेश के लिए निर्धारित आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीताराम सिंह ने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप महाविद्यालय में नवीन सत्र 2022-23 के लिए बीए, बीएससी, बीबीए, बीसीए भाग एक (प्रथम सेमेस्टर) के प्रवेश शुरू हो गए हैं। बीए में 600, बीएससी में 300, बीबीए में 60 और बीसीए में 60 सीटें हैं। छात्र-छात्राएं किसी भी प्रकार की समस्या के लिए महाविद्यालय कार्यालय के काउंटर संख्या चार पर संपर्क कर सकते हैं।
स्नातक प्रथम वर्ष में आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को काउंसिलिंग में आवेदन पत्र तथा पंजीकरण फार्म की प्रति, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट अंकपत्र के प्रमाण पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की मूलप्रति सत्यापन के लिए लानी होगी। साथ ही सभी प्रमाण पत्रों की फोटाकॉपी के दो सेट लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
पटेल डिग्री महिला कॉलेज की प्राचार्य ऊषा चौधरी ने बताया कि बीए में 720 और बीएससी में 480 सीटें हैं। प्रवेश के लिए छात्राएं 100 रुपये शुल्क के साथ आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। सात जुलाई से आवेदन पत्र जमा किए जाएंगे। संवाद