फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Administration's bulldozer runs on illegal plotting in Samridhi

Barabanki News: समृद्धि में अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Wed, 23 Apr 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 23 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Administration's bulldozer runs on illegal plotting in Samridhi
लखनऊ-अयोध्या हाईवे के किनारे बड़ेल के पास अवैध प्लॉटिंग पर चला तहसील प्रशासन का बुलडोजर।
बाराबंकी। लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित समृद्धि प्लॉटिंग साइट पर मंगलवार को जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया। नवाबगंज तहसील प्रशासन और नगर कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना नक्शा स्वीकृति के हो रही प्लॉटिंग को ध्वस्त किया।
विज्ञापन


एसडीएम आनंद तिवारी ने बताया कि यह निर्माण कार्य पूरी तरह से अवैध था और इसे नगर नियोजन विभाग से नक्शा पास कराए बिना ही किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि निजी स्तर पर भूमि का इस तरह विभाजन और बिक्री कानून के खिलाफ है। कई बार चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य जारी रखा गया। नियमों की अनदेखी को देखते हुए सख्ती बरतनी पड़ी और अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया गया।
विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान नगर कोतवाली प्रभारी राम किशन पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।
एसडीएम आनंद तिवारी ने आम नागरिकों से अपील की है कि कोई भी प्लॉट या संपत्ति खरीदने से पूर्व उसकी कानूनी वैधता, नक्शा अनुमोदन और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच अवश्य कर लें, ताकि भविष्य में किसी तरह की कानूनी परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed