{"_id":"5776aee04f1c1bd24979ab37","slug":"adhar-kit-seized-and-amount-routed-back","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार बनाने वाली किट जब्त, वापस कराई रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार बनाने वाली किट जब्त, वापस कराई रकम
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
जालसाज की मशीन जब्त करते ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों का आधार बनाने के नाम पर अवैध वसूली और परिवारीजनों के आधार की ओरिजनल कॉपी जमा कराई जा रही थी। इसकी शिकायत एसडीएम से की गई। एसडीएम ने मामले की जांच के लिए ई डिस्ट्रिक मैनेजर को मौके पर भेजा तो शिकायत सही पाई गई। जिस पर ई डिस्ट्रिक मैनेजर ने आधार कार्ड बनाने वाली किट को जब्त करते हुए वेंडर को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा वेंडर का लाइसेंस रद्द करने के लिए यूआईडी को भी लिखा है।
कोतवाली क्षेत्र के जगनेहटा गांव में बच्चों का आधार कार्ड बनाए जाने के लिए शुक्रवार को केडीएस कंपनी के वेंडर उत्तम सिंह ने कैंप लगा रखा था। यहां पर अंकित सिंह और राहुल दो लड़के बच्चों का आधार कार्ड बना रहे थे इसके साथ ही प्रत्येक बच्चे के माता पिता से 30 से 40 रुपया ले रहे थे।
इसके अलावा इनके परिवारीजनों के आधार की ओरिजनल कॉपी यह कहकर ली जा रही थी कि बाद में फोटो स्टेट कराकर वापस कर दी जाएगी। एसडीएम सदर नीलम यादव को जब इस बात की शिकायत मिली तो उन्होंने तत्काल ई-डिस्ट्रिक मैनेजर को मौके पर जाकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
ई-डिस्ट्रिक मैनेजर धर्मेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि एसडीएम सदर को मिली शिकायती की जांच करने मौके पर गया तो जो शिकायत की गई थी वह सही पाई गई। जिन लोगों से पैसे लिए गए थे उनके पैसे वापस कर दिए गए हैं और जिन लोगों के आधार जमा कराए गए थे उनके आधार भी वापस करा दिए गए हैं।
आधार कार्ड बनाने वाली मशीन को जब्त कर लिया गया है तथा इनके वेंडर उत्तम सिंह को नोटिस जारी की जा रही है। इसके अलावा इनका लाइसेंस रद्द करने के लिए आधार विशिष्ट पहचान प्राधिकरण गोमती नगर लखनऊ को पत्र लिखा जाएगा।