फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Action will be taken if there is no improvement in the construction work: DM

निर्माण कार्यों में सुधार न होने पर कार्रवाई तय: डीएम

Thu, 19 Feb 2026 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 19 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if there is no improvement in the construction work: DM
शहर ​स्थित कलेक्ट्रेट में बैठक करते डीएम शशांक त्रिपाठी। 
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जल जीवन मिशन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्देशों के बाद भी यदि निर्माण कार्यों में सुधार न दिखा तो कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि मिशन के तहत 1581 राजस्व ग्राम शामिल हैं। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कार्यदायी फर्मों को मैनपावर बढ़ाने और समय पर निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अगली माह की बैठक तक अपेक्षित प्रगति न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन जैसी महत्वपूर्ण योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन गांवों में पाइपलाइन बिछाने से सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं, उनकी मरम्मत का कार्य होली पर्व से पहले पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। मरम्मत कार्यों की स्थलीय निगरानी की जाए और निर्माण एजेंसियों को कार्य पूर्ण होने की लिखित सूचना अनिवार्य रूप से देनी होगी। उन्होंने कहा कि निर्माण में किसी भी प्रकार की अनियमितता या घटिया सामग्री का उपयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए नियमित निरीक्षण कर गुणवत्ता की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed