{"_id":"5f3abd6b8ebc3e4ae446047a","slug":"action-barabanki-news-lko5355225200","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद की दुकानें पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद की दुकानें पर छापा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिलाधिकारी के निर्देश पर बनाई गई अधिकारियों की एक टीम ने सोमवार को इफ्को ई-बाजार समेतखाद की दो दुकानों पर छापा मारा। दोनों दुकानों पर भारी अनियमितताएं मिलने पर उन्हें सील कर दिया गया।
एसडीएम सदर अभय पांडेय, उपकृषि निदेशक अनिल सागर और अपर जिला सहकारी अधिकारी नवाबगंज अशोक कुुमार ने सोमवार को देवा क्षेत्र के पवैयाबाद स्थित इफको ई-बाजार प्रतिष्ठान पर छापा मारा। इस दौरान वहां 1618 बोरी एनपीके और 563 बोरी डीएपी का स्टॉक मिला लेकिन यूरिया नहीं थी। निरीक्षण के दौरान संचालक बिक्री संबंधी अभिलेख नहीं दिखा सका। ऑनलाइन फार्टिलाइजर मॉनीटरिग सिस्टम पर कृषक आशीष कुमार को छह जून से लेकर तीन जुलाई के बीच 239 बोरी यूरिया का वितरण करने का मामले पकड़ा गया। इसी तरह देवा के ही मेसर्स वर्मा रोड लाइन्स प्रतिष्ठान पर 350 बोरी डीएपी पाई गई लेकिन कोई अन्य उर्वरक नहीं मिला इस प्रतिष्ठान को वितरण के लिए आठ अगस्त को 50 बोरी यूरिया मिला थी किन्तु उसके वितरण का अभिलेख नहीं मिला। जांच अधिकारियों ने दोनों प्रतिष्ठानों को सील करते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है।
हैदरगढ़ में भी दो दुकानें सील
हैदरगढ़ एसडीएम आनंद वर्धन ने सोमवार को क्षेत्र में खाद की दुकानों की जांच की। सुबेहा के समनामऊ में मेसर्स जीत खाद भंडार से एक आईडी पर दो बार में दो सौ बोरी व 50 बोरी खाद बिक्री करने का मामला उजागर हुआ है। विक्रेता आत्माराम मौर्या के भाई राजेश कुमार के आधार पर नियम विरुद्ध तरीके से खाद बिक्री की गई। लोनीकटरा के शिवनाम में अनोखेलाल खाद भंडार पर बिक्री की रसीद किसानों को नहीं दी गई है। दोनों दुकानों पर अभिलेख नहीं मिलने पर एसडीएम ने उनको सील कर जांच के आदेश दिए हैं।