{"_id":"5f3abbde8ebc3e3d0e2ab71b","slug":"action-barabanki-news-lko535520489","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत सिपाही ने ग्रामीणों को दौड़ा कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में धुत सिपाही ने ग्रामीणों को दौड़ा कर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। फतेहपुर क्षेत्र में रविवार रात गश्त के दौरान नशे में धुत एक सिपाही ने फसल की रखवाली कर रहे कई किसानों को दौड़ा-दौड़ा पीटा। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। हालात को देखते हुए अधिकारियों ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया। उधर पीड़ित किसानों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
क्षेत्र के मझगवां शरीफ, हसनपुर टांडा, ररिया, नारेपुरवा व तिलरन गांव के किसान छुट्टा मवेषियों से फसल को बचाने के लिए रविवार रात खेतों की रखवाली कर रहे थे। आरोप है कि रात करीब 11 बजे थाने का सिपाही सतीश यादव नशे की हालत में ग्राम हसनपुर टांडा पहुंचा और खेत की रखवाली कर रहे प्रताप, अर्जुन, गुरुदेव, शब्बीर, गुड्डू आदि के साथ मारपीट करने लगा। यह देख किसान खेत से घर की तरफ भागे। इसके बाद सिपाही ने ग्राम मझगवा शरीफ के रसूल अहमद, अमीर अली, नरेश, ग्राम ररिया के छोटू, सियाराम, नारेपुर के रामचरन, चंद्रिका, केशन व ग्राम तिलरन के देशराज, गया प्रसाद आदि के साथ भी मारपीट की।
आरोप है कि सिपाही ने पिटाई करने के पश्चात उनकी टार्च भी तोड़ डाली। सोमवार को पीड़ित किसान हरनपुर टांडा में एकत्र हुए और कार्रवाई के लिए सांसद उपेन्द्र रावत के घर जाने लगे। सूचना मिलने पर फतेहपुर व जहंगीराबाद थाने के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपी सिपाही के विरूद्ध कार्रवाई किए जाने की सूचना दी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया।