फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   action

शराब की बोतलों में मिलावट करते सेल्समैन को पकड़ा

Fri, 24 Jul 2020 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
action
बाराबंकी। रामसनेहीघाट क्षेत्र की एक शराब दुकान के सेल्समैन को अंग्रेजी शराब की बोतलों में मिलावट करते हुए एसडीएम व सीओ की टीम ने शुक्रवार दो रंगे हाथ पकड़ लिया। दुकान सील कराने के साथ सेल्समैन को पुलिस के हवाले कर दिया गया। आबकारी निरीक्षक ने सेल्समैन के साथ दुकान संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भिटरिया स्थित विजय कुमार की अंग्रेजी शराब की दुकान पर शुक्रवार को एसडीएम राजीव शुक्ला व सीओ पवन गौतम ने आबकारी निरीक्षक के साथ छापा मारा। इस दौरान दुकान का सेल्समैन संजय दुकान भरी बोतलों से शराब निकालकर उसमें मिलावट कर रहा था। टीम को देखकर उसने भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। आबकारी निरीक्षक ने दुकान में रखी शराब की बोतलों की जांच की। शराब की बोतलों में मिलावट करने के आरोप में एसडीएम ने दुकान को सील कराकर सेल्समैन संजय को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली निरीक्षक सच्चिदानंद राय ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर सेल्समैन तथा अयोध्या जनपद के अमानीगंज क्षेत्र के बूंदी निवासी दुकानदार विजय कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed