{"_id":"5e63f2db8ebc3eeb17310514","slug":"action-barabanki-news-lko5126432163","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर सक्रिय रहेंगी पुलिस की क्यूआरटी मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर सक्रिय रहेंगी पुलिस की क्यूआरटी मोबाइल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। होली के मद्देनजर एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने जिले में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। जिले में पुलिस की तैनाती के लिए 22 सेक्टर बनाए गए हैं। सभी सेक्टरों की जिम्मेदारी एक-एक थानेदार को सौंपी गई है। इसके साथ छह जोन का प्रभारी सीओ को बनाया गया है। दो सुपर जोन बनाए गए है जिनमें एएसपी प्रभारी रहेंगे। होली पर जिले में विभिन्न जगहों पर 110 क्यूआरटी मोबाइल लगाई गई है। सभी थानों में पांच-पांच क्यूआरटी मोबाइल के साथ अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
अति संवेदनशील स्थान
जिले में जिन जगहों को संवेदनशील बताया गया है उसमें रामनगर, बेलहरा, कुर्सी, सूरतगंज, टिकैतनगर, सआदतगंज, दरियाबाद, फतेहपुर व जैदपुर अहमदपुर में एक इंस्पेक्टर व सात-सात सिपाहियों की अतिरिक्त तैनात की गई है। इसके साथ ही पीएसी भी जिले में लगाई जा रही है। पुलिस लाइन में भी पुलिस व पीएसी अतिरिक्त बल के रूप में मौजूद रहेगा।