{"_id":"5e5ffe598ebc3ec74b1daecf","slug":"action-barabanki-news-lko5120754152","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारी, चेयरमैन ने रोका एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में अनुपस्थित मिले कर्मचारी, चेयरमैन ने रोका एक दिन का वेतन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर की सफाई व्यवस्था का सच परखने के लिए नगरपालिका अध्यक्ष ने वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। शहर में फैली गंदगी देख चेयरमैन ने नाराजगी जताई। आउटसोर्सिंग से लगे करीब 49 कर्मचारी नदारद मिले तो ऐसे कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया, वहीं अनुपस्थित मिले 16 नियमित व 2 संविदा कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया।
वार्डों की साफ-सफाई को लेकर आ रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव ने बुधवार को 13 वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान 16 नियमित व दो संविदा कर्मचारी अनुपस्थित मिले। चेयरमैन ने इन नियमित व संविदा कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने और स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान ठेका पद्धति (आउटसोर्सिंग) के 49 ठेका कर्मचारी नदारद मिले। शहर में फैली गंदगी और गैरहाजिर कर्मचारियों को देख चेयरमैन ने नाराजगी जाहिर करते हुए ठेकेदार को आदेशित करते हुए बाहर का रास्ता दिखाया। निकाले गये कर्मियों के स्थान पर ठेकेदार को उनके स्थान पर दूसरे कर्मियों को तत्काल रखने के आदेश दिये।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण अभियान निरंतर चलता रहेगा। सफाई व्यवस्था में कमी आने पर किसी भी कर्मचारी व अधिकारी को बक्शा नहीं जायेगा। सरावगी, रसूलपुर, बेगमगंज-लाजपतनगर, भितरी पीरबटावन, पीरबटावन पूर्वी, सत्यप्रेमीनगर, कैलाश आश्रम, गांधीनगर, नेहरूनगर, बड़ेल आदि वार्डों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिशासी अधिकारी वीके श्रीवास्तव, सफाई निरीक्षक गीता मौर्या उपस्थित रहीं।