{"_id":"5dd6deb78ebc3e54a438f970","slug":"action-barabanki-news-lko4935373103","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेना, रसगुल्ला समेत 13 नमूने जांच में फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेना, रसगुल्ला समेत 13 नमूने जांच में फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। दीपावली के दौरान अभियान के तहत भरे गए सेवई, छेना, रसगुल्ला व अन्य खाद्य पदार्थों के 13 नमूने जांच में फेल हो गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद एफएसडीए ने निर्माताओं और विक्रेताओं के खिलाफ एडीएम की कोर्ट में वाद दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
एफएसडी के अभिहीत अधिकारी के मुताबिक दीपावाली के दौरान देवा के सिपहिया निवासी आलम की दुकान से भरा गया सेंवई का नूमना जांच में मिथ्या छाप पाया गया है। रामसनेहीघाट के दिलौना निवासी अर्जुन की दुकान से लिया गया छेना और फतेहपुर के मोहल्ला काजीपुर से राजकमल की दुकान से भरा गया रसगुल्ला का नमूना भी जांच में फेल हो गया है। इसमें वाह्य पदार्थो की मिलावट पाई गई है। इसी प्रकार खेवली निवासी गुड्डू और दरियाबाद के मोहल्ला मकदूमयादगान निवासी विष्णु के यहां से भरा गया खोया का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया है।
लोहराहार निवासी जावेद, लक्षबर निवासी मुज्जमिल के यहां से भरा गया दूध भी अधोमानक पाया गया है। वहीं आलापुर निवासी शरीफ के यहां भरा गया सेंवई का नमूना मिथ्याछाप, स्योहारा निवासी सब्बू से भरा गया पानी और खेवली निवासी रिंकू से भरा गया सेंवई का नमूना मिथ्या छाप पाया गया है। फतेहपुर के पटेल नगर निवासी रामआसरे की दुकान से भरा गया बेसन पपड़ी, टिकैतगंज निवासी अनिल के यहां से लिया गया खोया और बोजा निवासी लल्लू की दुकान का दूध का नमूना जांच में अधोमानक पाया गया है।