{"_id":"68acafdcdb073dc6da0b44b4","slug":"action-against-six-on-the-orders-of-the-high-court-barabanki-news-c-315-1-brb1001-146361-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: हाईकोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: हाईकोर्ट के आदेश पर छह के खिलाफ कार्रवाई
Tue, 26 Aug 2025 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर। क्षेत्र के कस्बा इचौली में ग्राम समाज की सुरक्षित जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर तहसील प्रशासन ने छह लोगों पर कार्रवाई की है। कोर्ट के आदेश पर हुई जांच में सरकारी जमीन पर पक्का निर्माण कर अवैध कब्जा पाया गया था। कब्जेदार जाविद व वसीम आंसरी समेत छह लोगों पर तहसीलदार सिरौलीगौसपुर बालेंदु भूषण वर्मा ने पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया है।
ग्रामीण अतुल ने बताया कि ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध निर्माण रोकने की शिकायत लंबे समय से की जा रही थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब उन्होंने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने 29 जुलाई 2024 को आदेश पारित करते हुए भूमि पर अवैध कब्जा हटाने का निर्देश दिया था। (संवाद)