फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accused said he wanted to give an expensive gift to his Canadian girlfriend who tried to rob bank in barabanki

बैंक लूट की कोशिश: आरोपी बोला- तीन प्रेमिका हैं, कनाडा वाली को देना चाहता था महंगा गिफ्ट; सुनकर पुलिस भी सन्न

Mon, 04 Nov 2024 08:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 08:22 PM IST
सार

बैंक लूट की कोशिश करने वाला आरोपी पकड़ा गया। पुलिस को बताया कि उनकी तीन प्रेमिका हैं। वह कनाडा वाली को महंगा गिफ्ट देना चाहता था। उसकी बात सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। 

विज्ञापन
accused said he wanted to give an expensive gift to his Canadian girlfriend who tried to rob bank in barabanki
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में छाया चौराहे के निकट इंदिरा मार्केट स्थित पंजाब नेशनल बैंक के दरवाजे तोड़कर लॉकर को ग्लाइंडर से काटने की कोशिश की गई। सोमवार सुबह बैंक पहुंचे कर्मचारियों ने देखा तो हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने तीन घंटे के अंदर आरोपी को दबोच लिया। पकड़ा गया युवक कनाडा में रहने वाली अपनी प्रेमिका को बड़ा गिफ्ट देना चाहता था। इसलिए, बैंक में करोड़ों की चोरी का प्लान बनाया था। 

विज्ञापन


शहर में छाया चौराहे की निकट नगर पालिका की दो मंजिला इंदिरा मार्केट में ऊपर के तल में पंजाब नेशनल बैंक संचालित होता है। दिवाली के पर्व पर चार दिन छुट्टी के बाद सोमवार को कर्मचारी बैंक पहुंचे तो मुख्य द्वार के साथ बगल वाला दरवाजा भी टूटा मिला। दीवार से प्लास्टर तक उखड़ा पड़ा था। अंदर गए तो देखा कि मुख्य लॉकर को काटने का असफल प्रयास किया गया है। 

विज्ञापन

70 दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई

सूचना पाकर मौके पर एएसपी उत्तरी चिरंजीव नाथ सिन्हा, सीओ सिटी सुमित कुमार त्रिपाठी, सीओ सदर हर्षित चौहान, कोतवाल आलोक कुमार त्रिपाठी, सतरिख और देवा के थानाध्यक्ष, क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने तुरंत पांच टीमों का गठन कर खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने बैंक के साथ ही आसपास के 70 दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज का अवलोकन किया। 

यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: मायावती बोलीं- चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस वादाखिलाफी...'जुगाड़ की राजनीति' में जुट जाती भाजपा

 
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी शाहिद को दबोच लिया

आखिरकार बैंक में लगे एक गुप्त सीएमआर कैमरे में बैंक में घुसे एक युवक का अस्पष्ट चेहरा नजर आया। पुलिस की टेक्निकल टीम व त्रिनेत्र के स्पेशलिस्टों ने चेहरे को स्पष्ट किया और उसकी पहचान बेगमगंज के निवासी शाहिद खान उर्फ अब्दुल समद के रूप में हुई। दोपहर में ही पुलिस ने शाहिद को दबोच लिया। पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा नाथ सिंह ने बताया कि शाहिद खान ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। 
 
विज्ञापन

पांच-छह करोड़ लूटने का था प्लान

आरोपी ने बताया कि उसकी तीन प्रेमिका हैं। इसमें एक कनाडा में रहती है। उससे इंस्टाग्राम के माध्यम से बातचीत होती है। उसी को गिफ्ट देने के लिए शहीद को बड़ी रकम की जरूरत थी। उसने सोचा कि छुट्टी में तीन-चार दिन बैंक बंद रहेगा। पांच-छह करोड़ रुपए आसानी से मिल जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः- Elections 2024: यूपी के बाहर भी सीएम योगी की भारी डिमांड, झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव में भी संभालेंगे मोर्चा

 

31 अक्तूबर की रात उसने सामने की तरफ से ना जाकर पीछे की तरफ से बैंक परिसर में कूद कर पहुंचा। दरवाजा तोड़ने के लिए उसने लोहे की रॉड का सहारा लिया। काफी देर तक अंदर ग्राइंडर से बैंक का लॉकर काटता रहा मगर असफल रहा।
 

शरीर ढका, नकाब लगाया मगर कैमरे से नहीं बच सका

सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी ने बताया कि शाहिद घटना को अंजाम देने के लिए नकाब लगा कर आया था और पूरे शरीर को ढक रखा था। बैंक के अंदर पहुंचते ही उसने कैमरे के कनेक्शन काट दिए। लेकिन सीएमआर कैमरा उसकी निगाह में नहीं आ सका। लॉकर काटते समय उसका चेहरा कैमरे में कैद हो गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पिछले साल भी तीन बार चोरी के मामले में जेल जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed