फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP By-Election Mayawati said Congress breaks promises and BJP indulges in Jugaad politics after win election

UP By-Election: मायावती बोलीं- चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस वादाखिलाफी...'जुगाड़ की राजनीति' में जुट जाती भाजपा

Mon, 04 Nov 2024 03:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 03:53 PM IST
सार

UP By-Election: मायावती ने विपक्ष को निशाने पर लिया। कहा कि चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस वादाखिलाफी तो भाजपा 'जुगाड़ की राजनीति' में जुट जाती है। 

विज्ञापन
UP By-Election Mayawati said Congress breaks promises and BJP indulges in Jugaad politics after win election
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में इन दिनों उपचुनाव का माहौल है। इसको लेकर पार्टियां एक-दूसरे पर जुबानी वार कर रही हैं। इसी कड़ी में सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने भाजपा को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब करोड़ों लोग महंगाई और बेरोजगारी से परेशान हैं, भाजपा और कांग्रेस महाराष्ट्र व झारखंड चुनाव के लिए प्रचार में एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। साथ ही मुफ्त उपहारों की घोषणा करने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय ये पार्टियां चुनाव से पहले अपने झूठे प्रचार और वादों के साथ 'नकारात्मक राजनीति' में व्यस्त हैं। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों द्वारा जनता से किए गए वादे ईमानदारी से पूरे नहीं किए जा रहे हैं। क्योंकि, वादे केवल लोगों को गुमराह करने के लिए किए जाते हैं। सरकार बनने के बाद नेता इसे भूल जाते हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP By-Election 2024: गठबंधन पर संजय सिंह ने साफ किया 'आप' का रुख, बोले- बंटो नहीं, मिलकर भाजपा को हराओ

विज्ञापन
विज्ञापन

गुमराह करने के लिए कोई घोषणा पत्र जारी करती हैं पार्टियां

बसपा सुप्रीमो यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि कांग्रेस की सरकारों पर खासकर हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में वादाखिलाफी के आरोप लग रहे हैं। यूपी सहित विभिन्न प्रदेशों में सरकार बनने के बाद भाजपा ज्वलंत मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए 'जुगाड़ की राजनीति' में लग जाती है। कहा कि बसपा चुनाव के दौरान लोगों को गुमराह करने के लिए कोई घोषणा पत्र जारी नहीं करती। बल्कि, करोड़ों गरीब, उत्पीड़ित और बेरोजगार लोगों के लिए ईमानदारी से काम करती है। 

यह भी पढ़ेंः- यूपी कैबिनेट बैठक: अब पांच के बजाए तीन साल में हो सकेगा शिक्षकों का तबादला, 27 प्रस्तावों को मिली मंजूरी

मुफ्तखोरी और वादों की घोषणा करने में व्यस्त हैं कांग्रेस-भाजपा

उन्होंने कहा कि 'आज करोड़ों लोगों का जीवन व्यापक गरीबी, बेरोजगारी, महंगाई और कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, स्वच्छ पानी और कानून व्यवस्था जैसी बुनियादी आवश्यकताओं से जूझ रहा है। भाजपा और कांग्रेस की सरकारें महाराष्ट्र और झारखंड राज्य विधानसभा आम चुनावों के मद्देनजर मुफ्तखोरी और वादों की घोषणा करने में व्यस्त हैं। 

यह भी पढ़ेंः- Lucknow: अपार्टमेंट के सातवें तल पर बंद फ्लैट में लगी आग, दमकल ने तीन गाड़ियों से पाया काबू

आज आमजन को नौकरी की सख्त जरूरत

उन्होंने एक्स पर लिखा कि आमजन को रोजगार की सख्त जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार द्वारा प्रदान की गई नौकरियों की संख्या, अब तक सपा और भाजपा सरकारों द्वारा प्रदान किए गए संयुक्त रोजगार से अधिक है। बताते चलें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर 2024 को मतदान होगा। झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। 13 और 20 नवंबर को मतदान होना है। मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed