फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Elections 2024: CM Yogi Adityanath demand will also in Jharkhand and Maharashtra assembly elections

Elections 2024: यूपी के बाहर भी सीएम योगी की भारी डिमांड, झारखंड और महाराष्ट्र चुनाव में भी संभालेंगे मोर्चा

Mon, 04 Nov 2024 06:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Nov 2024 06:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को झारखंड से चुनावी दौरे का आगाज करेंगे। तीन विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और सहयोगी दलों के लिए वोट मांगेंगे। पहले दिन कोडरमा, बरकागांव व जमशेदपुर के प्रत्याशियों के पक्ष मेंजनसभा करेंगे। 

विज्ञापन
Elections 2024: CM Yogi Adityanath demand will also in Jharkhand and Maharashtra assembly elections
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड और महाराष्ट्र में नवंबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। यूपी में नौ सीटों पर उपचुनाव होने हैं। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ की यूपी उपचुनाव के साथ ही झारखंड और महाराष्ट्र में भी काफी डिमांड है। मंगलवार से वह चुनावी दौरे पर मोर्चा संभालेंगे। पहले दिन सीएम योगी झारखंड के चुनावी दौरे पर जाएंगे। उनकी पहली जनसभा कोडरमा विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी के लिए होगी। यहां वह तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। तीसरी जनसभा में सीएम योगी चार प्रत्याशियों के लिए एक साथ वोट मांगेंगे। 

विज्ञापन

सीएम योगी की कोडरमा में होगी पहली जनसभा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली जनसभा मंगलवार को कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में होगी। यहां से भाजपा उम्मीदवार डॉ. नीरा यादव के पक्ष में सीएम योगी चंद्रावती स्कूल ग्राउंड, डोमचांच में वोट मांगेंगे। सीएम योगी की दूसरी जनसभा बरकागांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार के लिए होगी। भाजपा ने यहां से रोशन लाल चौधरी को टिकट दिया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP By-Election: मायावती बोलीं- चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस वादाखिलाफी...'जुगाड़ की राजनीति' में जुट जाती भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी जनसभा में चार प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट 

सीएम योगी की तीसरी जनसभा आमबागान ग्राउंड जमशेदपुर में होगी। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जमशेदपुर पूर्वी से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा दास साहू, जमेशदपुर पश्चिमी से प्रत्याशी सरयू रॉय, पोटका से उम्मीदवार मीरा मुंडा और जुगसलाई से उम्मीदवार रामचंद्र सहिस के पक्ष में वोट मांगकर कमल पर बटन दबाने की अपील करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed