फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Accused of killing a woman and hanging her body, case against four

Barabanki News: महिला की हत्या कर शव लटकाने का आरोप, चार पर केस

Sun, 25 Jun 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 25 Jun 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing a woman and hanging her body, case against four
बाराबंकी। बड्डूपुर थाना क्षेत्र के खजुरिहा गांव में शनिवार को महिला का शव घर के अंदर संदिग्ध हालात में फंदे पर लटका मिला। महिला के पुत्र की सूचना पर सीतापुर से पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति व ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



बड्डूपुर थाना क्षेत्र के खजुरिहा गांव निवासी संजय वर्मा की शादी करीब 15 साल पहले सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र के महरिया गांव निवासी अंजनी कुमार की पुत्री रुचि वर्मा (35) के साथ हुई थी। उनका करीब 11 साल का पुत्र आयुष है। सुबह रुचि का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। इस दौरान रुचि के मायके से उसके भाई पुष्कर वर्मा व अन्य परिजन भी आ गए।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पांच साल से संजय के अवैध संबंध किसी दूसरी महिला से चल रहे हैं। इससे घर में विवाद होता था। आरोप है कि शुक्रवार की रात 11 बजे पति के साथ सास, ससुर, जेठ व देवर ने बेल्ट व लात-घूंसों से पीटकर रुचि की हत्या कर दी और शव फंदे में लटका दिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। घटना की जानकारी भांजे आयुष ने दी। एसओ बड्डूपुर संतोष कुमार ने बताया कि पति संजय, ससुर विनोद कुमार समेत चार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन






पुत्र ने भी कहा, मां की हत्या की गई
ससुरालियों के फरार होने के बाद घर पर रुचि का पुत्र आयुष मौजूद था। आयुष ने भी मां की हत्या होने की बात कही है। पुत्र के बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर दिख रहा है। फिलहाल पुलिस ने पुत्र के बयान को भी गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed