{"_id":"5fa837bb8ebc3edc0f59e257","slug":"accident-barabanki-news-lko5493064178","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से सिपाही घायल
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में एक सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए। सिपाही को गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर किया गया है।
हैदरगढ़ कोतवाली में तैनात आरक्षी सर्वदेव तिवारी (52) रविवार को बाइक से पोखरा क्षेत्र में जा रहे थे। बछरावां मार्ग पर कनवां गांव के पास सर्वदेव एक ट्रक की टक्कर से बाइक समेत गिर गए। इस दौरान एक पैर ट्रक के पहिया के नीचे आ जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों से मिली सूचना पर अन्य पुलिस कर्मियों ने सिपाही को सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर. लखनऊ रेफर किया गया है।
मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के बेलहरा-फतेहपुर मार्ग रविवार को एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार ग्राम बिहुरी निवासी राकेश, उसका छह वर्षीय बेटा अक्षत व बहन सविता घायल हो गई। सूचना पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी फतेहपुर भेजा है।