फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accident

मुंबई से मजदूरों को लेकर जा रहा ट्रक पलटा, सात घायल

Thu, 14 May 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
accident
बाराबंकी। लॉकडाउन में फंसे मजदूरों को मुंबई से लेकर आ रहा एक ट्रक (डीसीएम) गोण्डा-बहराइच मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में 67 मजदूर सवार थे। उनमें सात घायल हो गये जिन्हें सीएचसी रामनगर में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गोण्डा-बहराइच हाईवे स्थित कुड़वा गांव के निकट गुरुवार भोर में तीन बजे एक ट्रक (एमएच 48बीएम-1126) मुम्बई से प्रवासी मजदूरों को लेकर सिद्धार्थनगर जनपद जा रहा था। चालक को नींद आ जाने से ट्रक अनियन्त्रित होकर खाई में पलट गया। ट्रक में सवार 67 मजदूरों की चीख पुकार सुनकर पास के ग्रामीण वहां पहुंच गये और आनन फानन में मसौली पुलिस को सुचना दी। पुलिस कर्मियों ने ट्रक में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। उनमें सात घायल थे जिन्हें सीएचसी रामनगर में भर्ती कराया गया। अन्य मजदूरों को दूसरे वाहनों से रवाना कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक भुलाई, राम बहादुर, सोनू निवासी आदमपुर थाना बेगमगंज गोण्डा, पुजारी गोपीपुर थाना तरबगंज गोण्डा व राजेश निवासी गोडारी थाना डुमरियागंज सिद्धार्थनगर को चोटे आयी हैं। पुलिस के मुताबिक मजदूरों ने धूप व पानी से बचाव के लिए ट्रक के ऊपर रस्सी का जाला बनाकर तिरपाल बांध रखा था। इसके चलते ट्रक पलटने पर भी उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed