{"_id":"5de562c28ebc3e54a64f597a","slug":"accident-barabanki-news-lko495556426","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
बाराबंकी। सुल्तानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोमवार शाम कार से टक्कर से बाइक एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कोठी के उस्मानपुर निवासी राममिलन व मोहित यादव लखनऊ से बाइक से घर लौट रहे थे। छबील के पास पीछे से कार की टक्कर लगने से गिरकर घायल हो गए। दोनों को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया गया जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय राममिलन की मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक बाइक चला रहा राममिलन हेलमेट नहीं लगाए थे। इसके अलावा हाईवे पर मंगलपुर गांव के पास छुट्टा मवेशी से टकराकर बाइक सवार लखनऊ निवासी अंकित, बहराइच निवासी विजय व रूपेश घायल हो गए। तीनों लखनऊ जा रहे थे। सीएचसी से अंकित व विजय को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
ट्रेन से गिरकर युवक की मौत
बाराबंकी। मल्हौर रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गाई। जीआरपी के मुताबिक युवक ट्रेन में पानी बेचने का काम करता था। उसकी पहचान गोंडा के ग्राम महादेव थाना कटरा निवासी रिंकू (23) के रूप में हुई।