{"_id":"5db09cfe8ebc3e01794208f7","slug":"accident-barabanki-news-lko4886209192","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में चार युवकों की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में चार युवकों की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। विभिन्न सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र कुर्सी के ग्राम अगासड़ निवासी अय्यूब (45) मंगलवार रात अपने पुत्र एजाज (19) के साथ बाइक से देवा मेला गया था। वहां से वह घर लौट रहा था। तभी देवा थाना क्षेत्र के खेवली गांव के निकट एक वनरोज उसकी बाइक के सामने आ गई।
इसके चलते बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस हादसे में अय्यूब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पीछे बैठा पुत्र एजाज गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने परिवारजनों को मामले की सूचना दी। इस पर पहुंचे परिवारजन बिना किसी कार्रवाई के शव गांव ले गए। वहीं घायल एजाज को पुलिस ने सीएचसी देवा में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
उधर, जैदपुर थाना क्षेत्र में अयोध्या हाईवे पर स्थित अहमदपुर चौराहे पर मंगलवार देर रात एक ट्रक व डीसीएम में भिड़ंत हो गई। डीसीएम चालक आफाक (35) पुत्र अहमद निवासी थाने वाली गली जनपद मैनपुरी व क्लीनर जितेंद्र (35) पुत्र रमेश चंद्र बैशन टोला जनपद मैनपुरी घायल हो गए।
वहीं ट्रक चालक सहीम मियां (40) निवासी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार व रविंदर (23) निवासी बेलघर जनपद गोरखपुर घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां सहीम मियां व जितेंद्र की मौत हो गयी। अहमदपुर चौकी प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं 20 अक्तूबर को अयोध्या हाईवे पर हुए हादसे में घायल व्यक्ति की अगले दिन जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक की पहचान शिवप्रसाद निवासी ग्राम महुवारीकला थाना विंध्याचल जनपद मिर्जापुर के रूप में की है। बुधवार को उसके परिवारीजन पहुंचे तो शव का पोस्टमार्टम करवाया जा सका है।