फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   accident

सड़क हादसे में महिला व युवक की मौत

Sat, 19 Oct 2019 12:39 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
accident
बाराबंकी। अयोध्या हाईवे पर हुए अलग-अलग हादसों में एक बुजुर्ग महिला और एक युवक की मौत हो गई। सफदरगंज क्षेत्र के दादरा चौराहे पर शुक्रवार को हुए हादसे में जलालपुर निवासी चंद्रावती (62) पत्नी मोलहे प्रसाद की मौत हो गई। चंद्रावती शुक्रवार सुबह आर्यावर्त ग्रामीण बैंक जा रही थी। सड़क पार करते समय लखनऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी दी। बुजुर्ग महिला की मौत की सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने छानबीन की लेकिन टक्कर मारने वाली कार के बार में जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

दूसरा हादसा हाइवे पर चौपुला के पास नगर कोतवाली क्षेत्र में हुआ। शुक्रवार दोपहर सफदरगंज क्षेत्र के रसौली निवासी मो. सलीम (38) बाइक से शहर जा रहा था। चौपुला के पास जाम के चलते रुके सलीम को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दौरान ट्रक के पहिए के नीचे आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर यात्री की जान गई
रानीबाजार (बाराबंकी)। रामनगर क्षेत्र में ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार को दल सराय मजरे नारायणीपुरवा के पास हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस को 45 वर्षीय यात्री के पासआधार कार्ड मिला। उसके आधार पर यात्री की शिनाख्त गुजरात के अलंग, भवनागर निवासी राधेश्याम चौधरी के रूप में हुई। उसके पास अहमदाबाद से लखनऊ तक का रेल टिकट भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed