{"_id":"695185e8dbd0db991401c091","slug":"aadhaar-verification-will-be-done-before-receiving-the-admit-card-barabanki-news-c-315-1-brp1005-155036-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: प्रवेशपत्र मिलने से पहले होगा आधार का सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: प्रवेशपत्र मिलने से पहले होगा आधार का सत्यापन
Mon, 29 Dec 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन, पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के उद्देश्य से एक नई व्यवस्था को लागू किया गया है। इसके तहत अब परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र आधार नंबर से लिंक किए जाएंगे और प्रवेश पत्र जारी करने से पहले आधार का सत्यापन अनिवार्य होगा।
इस वर्ष जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए करीब 76 हजार परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। नई व्यवस्था के तहत प्रत्येक छात्र के आधार विवरण को विद्यालय स्तर पर सत्यापित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य फर्जी परीक्षार्थियों पर प्रभावी रोक लगाना, फोटो मिलान में होने वाली गड़बड़ियों को समाप्त करना तथा नाम, पता एवं पहचान से जुड़ी शिकायतों का समाधान करना है।
शिक्षा विभाग की ओर से परीक्षा केंद्रों पर भी आधार आधारित पहचान सत्यापन की व्यवस्था की जा रही है, जिससे परीक्षार्थियों की पहचान तुरंत और सटीक रूप से सुनिश्चित की जा सके। परीक्षा कक्ष में प्रवेश के समय परीक्षार्थी का फोटो और विवरण आधार से मिलान किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर फोटो या विवरण गलत पाया जाता है, तो संबंधित परीक्षार्थी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों में जुटा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी त्रिपाठी ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र आधार से लिंक किए जा रहे हैं और सत्यापन की प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है।