{"_id":"6a19f22ebdb31c090e08d608","slug":"a-young-man-died-in-an-accident-while-going-to-his-relatives-house-on-bakrid-barabanki-news-c-315-1-lu11010-169274-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बकरीद में रिश्तेदार के घर जा रहे युवक की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बकरीद में रिश्तेदार के घर जा रहे युवक की हादसे में मौत
Sat, 30 May 2026 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 30 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बेलहरा-महमूदाबाद मार्ग पर बृहस्पतिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में चाचा-भतीजा घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने भतीजे को मृत घोषित कर दिया। दोनों बकरीद पर रिश्तेदार के घर मिलने जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार, सीतापुर जनपद के ईंट गांव थाना थानगांवनिवासी इमरान (22) अपने चाचा अबरार (45) के साथ बाइक से बेलहरा स्थित रिश्तेदारी में ईद मिलने आ रहे थे। सांवरिया पेट्रोल पंप के सामने से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम की चपेट में आकर बाइक के परखचे उड़ गए और दोनों सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में इमरान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे उनके चाचा अबरार घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक डीसीएम लेकर भाग गया।