{"_id":"69138a01e6d89e0b4b069779","slug":"a-young-man-died-after-being-beaten-up-over-a-boundary-wall-dispute-two-arrested-barabanki-news-c-315-1-brp1006-151697-2025-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: मेड़ के विवाद में पिटाई से युवक की मौत, दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: मेड़ के विवाद में पिटाई से युवक की मौत, दो पकड़े
Wed, 12 Nov 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 12 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
देवा। देवा कोतवाली क्षेत्र के धन्नीपुरवा मजरे तासपुर गांव में सोमवार को खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में घायल सतीश कुमार (45) की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर दोनों नामजद भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार धन्नीपुरवा निवासी सतीश और सुनील के पक्षों के बीच सोमवार देर शाम खेत की मेड़ पर विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों से लाठी-डंडे चले, जिसमें सतीश कुमार, संदीप, मंगल, रामकृपाल तथा दूसरे पक्ष के सुनील और उनके भाई सुशील घायल हो गए।
दोनों पक्षों को इलाज के लिए सीएचसी देवा ले जाया गया। जहां से सतीश कुमार को पहले जिला अस्पताल और फिर केजीएमयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सतीश के दो युवा पुत्र हैं, जबकि उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। सतीश खेती के साथ-साथ वाहन चलाने का काम भी करते थे। देवा के कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दो आरोपियों सुनील और सुशील को गिरफ्तार कर लिया गया है।