फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A two-lane pontoon bridge will be built over the Saryu River, and traffic will not stop.

Barabanki News: सुल्तानपुर गांव में अंत्येष्टि स्थल निर्माण में मानकों की अनदेखी

Sat, 07 Mar 2026 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
A two-lane pontoon bridge will be built over the Saryu River, and traffic will not stop.
सुल्तानपुर में मानक के विपरीत अंत्येष्ठी स्थल का हो रहा निर्माण। - फोटो : सुल्तानपुर में मानक के विपरीत अंत्येष्ठी स्थल का हो रहा निर्माण।
सतरिख। विकास खंड हरख क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में मानकों की अनदेखी का मामला सामने आया है। करीब 24 लाख रुपये की लागत से अंत्येष्टि स्थल बनाया जा रहा है। इसके निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अंत्येष्टि स्थल पर डाली गई छत की मोटाई मात्र डेढ़ इंच है। इतनी पतली छत टिकाऊ नहीं होगी और थोड़े समय में ही क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। इसके अलावा, निर्माण कार्य की गति भी बेहद धीमी बताई जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन इसकी प्रगति संतोषजनक नहीं है। ग्रामीणों ने सार्वजनिक धन के दुरुपयोग की आशंका जताई है और जांच की मांग की है। डीपीआरओ नितेश भोडले ने इस मामले कहा कि अंत्येष्टि स्थल के निर्माण की जांच कराई जाएगी। यदि निर्माण कार्य मानक के विपरीत पाया जाता है तो सचिव और प्रधान के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

एडीओ ने किया निरीक्षण

हरख। स्थानीय ब्लॉक के एडीओ (पंचायत) बृजेश कुमार ने ग्राम पंचायत सुल्तानपुर में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का शुक्रवार को निरीक्षण किया। स्टोर रूम और कार्यालय भवन की छत व फर्श के कार्य को शीघ्र पूरा करने के साथ-साथ परिसर में इंटरलॉकिंग लगाने, गेट स्थापित करने तथा रंगाई-पुताई का कार्य एक सप्ताह के अंदर पूर्ण करने व निर्माण कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed