फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A two-lane pontoon bridge will be built over the Saryu River, and traffic will not stop.

Barabanki News: सरयू पर दो लेन का बनेगा पीपा पुल, नहीं रुकेगा यातायात

Sat, 07 Mar 2026 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
A two-lane pontoon bridge will be built over the Saryu River, and traffic will not stop.
सरयू नदी पर बनाया जा रहा पीपे का पुल। - फोटो : सरयू नदी पर बनाया जा रहा पीपे का पुल।
रामनगर। बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर स्थित जर्जर संजय सेतु की मरम्मत के दौरान यातायात प्रभावित न हो, इसके लिए सरयू नदी पर दो लेन का पीपा पुल बनाया जा रहा है। इस पुल के बनने से बाराबंकी समेत आठ जिलों और नेपाल को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आवागमन सुचारु बना रहेगा।
विज्ञापन

पीपा पुल पर दोनों ओर से वाहनों का आवागमन सुनिश्चित करने के लिए इसे दो लेन का बनाया जा रहा है। इसके लिए कुल 220 पीपा लगाए जाएंगे, जिन्हें दो-दो की जोड़ी में जोड़कर मजबूत ढांचा तैयार किया जाएगा। इससे पुल पर अप और डाउन दोनों तरफ से यातायात संचालित हो सकेगा और जाम की समस्या भी नहीं होगी।
विज्ञापन

पीपा पुल के निर्माण का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया है। सबसे पहले नदी किनारे जेसीबी मशीन से रैम्प तैयार किया गया। प्रयागराज से करीब 65 पीपा सरयू तट पर पहुंच चुके हैं। इन्हें जोड़कर मजबूत संरचना तैयार की जा रही है और ऊपर लोहे की प्लेटें बिछाकर सड़क बनाई जाएगी, जिससे छोटे वाहनों का सुरक्षित आवागमन हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जॉइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम रामनगर गुंजिता अग्रवाल ने बताया कि सरयू नदी पर लगभग 6.28 करोड़ रुपये की लागत से पीपा पुल का निर्माण कराया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि 15 अप्रैल तक पुल का निर्माण पूरा कर छोटे वाहनों के लिए आवागमन शुरू करा दिया जाए।

यह पीपा पुल तैयार होने के बाद संजय सेतु की मरम्मत के दौरान भी क्षेत्र के लोगों और यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग की सुविधा मिल सकेगी। इससे बाराबंकी, बहराइच, बलरामपुर, गोण्डा, श्रावस्ती सहित कई जिलों के साथ नेपाल तक जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed