{"_id":"6493c3c129a27a089d0d2493","slug":"a-teenaged-girl-commits-suicide-in-haidergarh-in-barabanki-2023-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड: लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, पुलिस ने हफ्तों नहीं लिखी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड: लड़की का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल, पुलिस ने हफ्तों नहीं लिखी एफआईआर
Thu, 22 Jun 2023 12:36 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:36 PM IST
सार
Haidergarh Girl Suicide Case: बाराबंकी में शारीरिक शोषण व ब्लैकमेल से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले की हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 14 दिन पूर्व एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ था। काफी जद्दोजहद के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन आरोपी आपत्तिजनक वीडियो के माध्यम से किशोरी को ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह किशोरी का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। किशोरी की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची मगर परिजनों ने शव देने से इंकार कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने कई बार कोतवाली के चक्कर लगाने के बाद भी प्रभावी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों का महंगाई भत्ता 16 फीसदी बढ़ा, मूल वेतन का 412 फीसदी मिलेगा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - विकास सिंह को एनआईए ने दबोचा : लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटरों को संरक्षण देने व आपराधिक साजिश रचने का आरोप
दुष्कर्म का प्रयास और शारीरिक शोषण करने वाले युवक के परिजन और युवक खुलेआम कह रहे थे कि चाहे जितना पैसा लग जाए कार्रवाई नहीं होने देंगे। सुबह करीब 4:00 बजे से मृतका के घर के बाहर ग्रामीणों की भीड़ प्रदर्शन कर रही है।
मौके पर पहुंचे सीओ व हैदरगढ़ कोतवाल लालचंद सरोज परिजनों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं मगर परिजन उनसे बार-बार कह रहे हैं कि अगर कार्रवाई की होती तो किशोरी फांसी लगाकर जान नहीं देती। रोते बिलखते परिजन बार-बार बेहोश हो रहे हैं।
पुलिस आधे घंटे के अंदर आरोपी युवक समेत पूरे परिवार को जेल भेजने का आश्वासन दे रही है मगर परिजन मानने को तैयार नहीं हैं। कोतवाल लालचंद सरोज ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।