फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A running bus catches fire in Barabanki.

Barabanki : चलती बस में लगी आग, कूदकर भागे 36 यात्री, लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जनरथ बनी आग का गोला

Mon, 28 Nov 2022 08:20 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 28 Nov 2022 08:20 PM IST
सार

कैसरबाग डिपो की जनरथ बस में आग लगने के बाद करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बस एयर कंडीशन थी और परिवहन निगम के अनुसार उसमें अग्निशमन यंत्र भी था। मगर आग इतनी तेज थी कि यंत्र का इस्तेमाल ही नहीं हो सका।

विज्ञापन
A running bus catches fire in Barabanki.
आग बुझाए जाने तक बस जल चुकी थी केवल उसका ढांचा ही बचा था। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर जिले की सीमा में सोमवार को चलती बस में शॉटसर्किट से अचानक आग लग गई। अफरातफरी के बीच चालक और परिचालक ने सूझबूझ का परिचय दिया। आननफानन सभी यात्रियों को नीचे उतारने के प्रयास शुरू हो गए। दहशत के बीच कुछ यात्री खुद भी बस से कूदकर भागे। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। आधे घंटे बाद लखनऊ और जिले से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने हालात संभाले। पूरी बस जलकर राख हो गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक नेशनल हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।

विज्ञापन


लखनऊ के कैसरबाग डिपो की जनरथ बस सवारियां लेकर लखनऊ से अयोध्या जा रही थी। इस बीच दोपहर करीब पौने 12 बजे नेशनल हाईवे पर मोहम्मदपुर पुलिस चौकी के निकट गोल्डन ब्लॉसम के पास एक चलती बस के इंजन में अचानक लपटें उठने लगी। यह देश चालक ने आननफानन में बस रोक दी। आग की लपटें पूरी बस को अपने आगोश में लेती इससे पहले यात्रियों को तुरंत बस से निकलने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


बस में आग देख यात्रियों में दहशत फैल गई और यात्री हड़बड़ी में बाहर की ओर भागे। कई तो दरवाजे से कूद गए। अचानक हुई इस घटना से आसपास भी अफरातफरी मच गई। नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना पाकर मौके पर शहर कोतवाली पुलिस पहुंच गई। कई लोगों ने फायर ब्रिगेड गाड़ियों को फोन करके बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब सवा 12 बजे लखनऊ के चिनहट और बाराबंकी अग्निशमन केंद्र से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड ने आग का गोला बनी बस पर पानी की बौछार करके लपटें तो शांत कर दीं मगर तब तक बस जल चुकी थी। क्रेन मंगाकर बस को अलग हटवाया गया और पुलिस ने यातायात बहाल कराया। पुलिस ने बस से उतारे गए 36 यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य तक भेजवाया।





25 लाख का नुकसान
कैसरबाग डिपो की जनरथ बस में आग लगने के बाद करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बस एयर कंडीशन थी और परिवहन निगम के अनुसार उसमें अग्निशमन यंत्र भी था। मगर आग इतनी तेज थी कि यंत्र का इस्तेमाल ही नहीं हो सका।

शॉर्टसर्किट से लगी आग
नेशनल हाईवे पर बस में आग लगने की घटना शॉर्टसर्किट की वजह से हुई। इंजन में फैले तारों में आग लगने के बाद लपटें पूरी बस में फैल गई थीं। यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
-जेपी राय, मुख्य अग्निशमन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed