फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   A person is identified by his qualities and character

Barabanki News: गुण और चरित्र से होती है व्यक्ति की पहचान

Fri, 06 Feb 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 06 Feb 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
A person is identified by his qualities and character
भीटी। क्षेत्र के तरसावां में श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन कृष्ण–रुक्मिणी विवाह प्रसंग का वर्णन किया गया। प्रवाचक राही महाराज ने बताया कि आत्मनिर्णय और साहस से कठिन परिस्थितियों का सामना किया जा सकता है। गुण और चरित्र व्यक्ति की पहचान का आधार होते हैं। सामाजिक दबाव के बीच विवेकपूर्ण निर्णय आवश्यक है। कथा में विदर्भ, मगध और द्वारका से जुड़े प्रसंगों को क्रमबद्ध ढंग से प्रस्तुत किया गया।कथा के अनुसार रुक्मिणी विदर्भ के राजा भीष्मक की पुत्री थीं। भीष्मक मगध के राजा जरासंध के अधीन शासक थे। रुक्मिणी कृष्ण के गुण, चरित्र और पराक्रम से प्रभावित थीं और उनसे विवाह की इच्छुक थीं। रुक्मिणी के पिता कृष्ण से विवाह के पक्ष में नहीं थे। रुक्मिणी ने संदेशवाहक के माध्यम से कृष्ण को अपनी स्थिति और विवाह की इच्छा से अवगत कराया। संदेश प्राप्त होते ही कृष्ण विदर्भ पहुंचे और सामाजिक व राजनीतिक परिस्थितियों के बीच रुक्मिणी का हरण कर उनसे विवाह किया। कथा के उपरांत कृष्ण–रुक्मिणी विवाह की आकर्षक झांकी निकाली गई। जिसे देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed